मुख्य बातें

तरनतारन में किराना स्टोर में चोरी: शटर का ताला तोड़ घुसेचोर, 23,800 की नकदी, 12 किग्रा देसी घी व कीमती सामान ले गए – tarn-taran News

तरनतारन में किराना स्टोर में चोरी:  शटर का ताला तोड़ घुसेचोर, 23,800 की नकदी, 12 किग्रा देसी घी व कीमती सामान ले गए – tarn-taran News


सुबह आया दुकानदार तो टूटा मिला ताला

तरनतारन के मुरादपुर रोड स्थित नौरंगाबादी किराना स्टोर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान से 23,800 रुपए नकद और 12 किलोग्राम देसी घी चुरा लिया। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दुकान मालिक कपिल ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बं

.

शहर में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओं से किराना यूनियन में भारी रोष है। यूनियन के प्रधान सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इन चोरियों को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है। सुखबीर सिंह ने बताया कि दिनदहाड़े किराना स्टोर मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, जबकि चोर एक ही रात में कई दुकानों को बेखौफ होकर निशाना बना रहे हैं।

चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार

इस खौफ के माहौल में दुकानदार ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें हर समय लुटेरों के हमले का डर सताता रहता है। चोरी की इस घटना की सूचना मिलने पर तरन तारन के विधायक हरमीत सिंह संधू अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुकान मालिक से मिलने पहुंचे। उन्होंने कपिल को भरोसा दिलाया कि शहर में पुलिस सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी और किसी भी दुकानदार या व्यापारी को लूट का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *