मुख्य बातें

रायपुर बीजेपी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त: 9 घंटे में ही सावित्री जगत की नियुक्ति पर पलटा फैसला, प्रदेश महामंत्री बोले त्रुटिवश हुआ था आदेश – Raipur News

रायपुर बीजेपी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त:  9 घंटे में ही सावित्री जगत की नियुक्ति पर पलटा फैसला, प्रदेश महामंत्री बोले त्रुटिवश हुआ था आदेश – Raipur News


भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रायपुर शहर जिला भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा की जिलाध्यक्ष सावित्री जगत की नियुक्ति महज 9 घंटे के भीतर ही निरस्त कर दी गई। इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन

.

भाजपा नेताओं के साथ सावित्री जगत। (फाइल फोटो)

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रायपुर शहर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सावित्री जगत की नियुक्ति त्रुटिवश हो गई थी। इसी कारण इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। नियुक्ति निरस्तीकरण का पत्र सामने आने के बाद पार्टी के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

संगठन स्तर पर आपत्ति आने के बाद लिया गया निर्णय

सूत्रों के अनुसार, सावित्री जगत की नियुक्ति की सूचना जारी होने के कुछ ही घंटों बाद संगठन स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद मामले की समीक्षा की गई और करीब 9 घंटे के भीतर ही फैसला पलट दिया गया। हालांकि, नियुक्ति में किस स्तर पर चूक हुई, इसे लेकर पार्टी ने कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

बीजेपी के कार्यक्रम में सभा स्थल पर लोगों को संबोधित करती हुई सावित्री जगत। (फाइल फोटो)

बीजेपी के कार्यक्रम में सभा स्थल पर लोगों को संबोधित करती हुई सावित्री जगत। (फाइल फोटो)

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे संगठनात्मक समन्वय की कमी बता रहे हैं, तो कुछ इसे आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि संगठन में नियुक्तियों की प्रक्रिया स्पष्ट है और किसी भी तरह की त्रुटि सामने आने पर तुरंत सुधार किया जाता है।

नई नियुक्ति होगी जल्द

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने यह भी संकेत दिया है कि रायपुर शहर जिला SC मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति जल्द की जाएगी। फिलहाल सावित्री जगत की नियुक्ति निरस्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखें और आधिकारिक निर्णयों पर ही भरोसा करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *