जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए नया मैनेजमेंट सिस्टम जल्द लागू किया जाएगा।
जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अस्पताल में आम दिनों में जो मरीज डॉक्टर को दिखाने आते हैं उन्हें कई बार लंबा इंतजार भी करना पड़ता है लेकिन अब अस्पताल में एक ऐसा मैनेजमेंट सिस्टम जल्द ही
.
ओपीडी मरीजों को होगा फायदा
भाटी ने बताया कि हमारा ध्येय यही है कि मरीजों के लिए संवेदशीलता के साथ उनका ध्यान रखें। उनकी तकलीफों को समझे ये। बहुत महत्वपूर्ण है। हाल ही में सरकार की ओर से हॉस्पिटलों में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसी की पालना में इस माह के अंत तक ओपीडी में जो मरीज आते हैं उनके लिए ये सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके अलावा उनके बैठने के लिए चेयर्स, एयर कंडीशनर ओपीडी बनाई जाएगी।

जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रोजाना 2500 से 3 हजार की OPD रहती है।
स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी
इस सिस्टम के जरिए मरीजों को वेटिंग एरिया में बिठाया जाएगा। जहां। एक स्क्रीन लगी होगी। उस स्क्रीन पर संबंधित विभाग के डॉक्टर की ओपीडी से लेकर मरीज का कितनी देर में नंबर आएगा और उसे किसी डॉक्टर के पास जाना है। ये सारी जानकारी रहेगी। जिससे कि मरीजों को लाइन में नहीं खड़ा होना पड़े।

अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह भाटी की मॉनिटरिंग में नया सिस्टम लागू किया जाएगा।
डॉक्टर भाटी ने बताया कि कई बार मरीजों में एक बेचैनी भी रहती है उसका नंबर कब आयेगा। कौनसा डॉक्टर उसे देखेगा। इन सभी का समाधान क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने के बाद हो जाएगा अस्पताल में मरीजों को स्क्रीन पर ही उनकी वेटिंग टाइम के बारे में पता चल सकेगा।
रोजाना ढाई से तीन हजार की OPD
अस्पताल में वर्तमान में तीन विभाग संचालित किया जा रहे जिसमें मेडिसिन ऑर्थोपेडिक और सर्जरी डिपार्टमेंटहै। इसके अलावा पेट, और लिवर की सर्जरी के अलावा बर्न यूनिट भी है। यहां वर्तमान में 2 से ढाई हजार की ओपीडी है। वहीं स्किन, डेंटल की ओपीडी भी रहती है।
