मुख्य बातें

लुधियाना के हैबोवाल में खूनी झड़प: पति-पत्नी ने एक-दूसरे के पेट में घोंपा चाकू, दोनों की हालत नाजुक, अंतड़ियां बाहर निकलीं – Ludhiana News

लुधियाना के हैबोवाल में खूनी झड़प:  पति-पत्नी ने एक-दूसरे के पेट में घोंपा चाकू, दोनों की हालत नाजुक, अंतड़ियां बाहर निकलीं – Ludhiana News

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दोनों के हालत नाजुक ब

.

पीड़ित दंपती की बेटी ने बताया कि वे घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी मां और पिता दोनों घायल हो गए हैं और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी को उस पर शक था कि उसका कहीं बाहर किसी के साथ चक्कर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि पहले पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया जिसके बाद उसने भी बचाव में पत्नी पर वार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *