मुख्य बातें

BJP सांसद कंगना रनोट पहुंची देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, कहा- यहां आने का अवसर पहली बार मिला – Deoghar News

BJP सांसद कंगना रनोट पहुंची देवघर:  बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, कहा- यहां आने का अवसर पहली बार मिला – Deoghar News


हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। वह दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंची, जहां उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

.

एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कंगना को सीधे देवघर सर्किट हाउस ले जाया गया। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

कंगना रनोट दिल्ली से देवघर पहुंचे।

मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही

सर्किट हाउस में कुछ देर आराम के बाद कंगना बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बाबा धाम पहुंचने पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई: कंगना रनोट

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कंगना रनोट ने कहा कि वह इससे पूर्व भी देश के अन्य ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं, लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम आने का अवसर उन्हें पहली बार मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है और बाबा धाम में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कंगना रनोट ने कहा कि उन्हें यहां विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई।

कंगना रनोट ने कहा कि उन्हें यहां विशेष आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई।

श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

कंगना रनोट ने देवघर की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता की भी सराहना की। बाबा बैद्यनाथ धाम को उन्होंने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बताया। इधर, उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *