मुख्य बातें

पंजाब में आज से 3 दिन ड्राई रहेगा मौसम: बारिश-हीटवेव का अलर्ट नहीं, तापमान बढ़ेगा; 11 मई से फिर छाएंगे बादल – Chandigarh News

पंजाब में आज से 3 दिन ड्राई रहेगा मौसम:  बारिश-हीटवेव का अलर्ट नहीं, तापमान बढ़ेगा; 11 मई से फिर छाएंगे बादल – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में आज 8 से लेकर 10 मई तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह की बारिश या हीट वेव का अलर्ट नहीं है। पिछले दिनों से पहाड़ी एरिया में हो रही बारिश और ओलावृष्टि का असर राज्य के मौसम पर दिख रहा है। गर्मी थोड़ी कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक तापमान में वीरवार की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जहां तापमान 39 डिग्री रहा। वहीं, अब तीन दिन में तापमान में वृद्वि होने की उम्मीद है। 10 को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के आसपास सक्रिय है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव बना हुआ है। साथ ही पाकिस्तान की तरफ से भी हवाओं का एक सिस्टम बना हुआ है, जिससे उत्तर भारत में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में पहुंचेगा। इसके असर से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और आंधी बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बदलने और कुछ जगहों पर बारिश या तेज हवा चलने की संभावना है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे राज्य में सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 35 से 39.2 डिग्री के बीच कुल 6 जिलों का तापमान दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बठिंडा एयरपोर्ट में 39.1 डिग्री, फाजिल्का/अबोहर में 36.6 डिग्री, बठिंडा में 36.5 डिग्री, पठानकोट में 36.0 डिग्री और फिरोजपुर में 35.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 31 से 35 डिग्री के बीच कुल 9 स्टेशनों का तापमान दर्ज हुआ। इनमें अमृतसर में 34.4 डिग्री, पठानकोट में 34.0 डिग्री, भाखड़ा डैम में 33.6 डिग्री, थीन डैम में 33.1 डिग्री, श्री आनंदपुर साहिब में 32.4 डिग्री, लुधियाना और सलेरन/होशियारपुर में 31.8 डिग्री, पटियाला में 31.4 डिग्री और होशियारपुर AWS में 31.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 11 से मौसम बदलेगा मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पंजाब में अगले 3 दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 11 मई को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे बादल छाएंगे। वहीं 13 मई तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम: 9 और 10 मई – कोई अलर्ट नहीं। 11 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, SAS नगर (मोहाली), पटियाला और संगरूर में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *