मुख्य बातें

सिरसा-डबवाली में प्राइवेट बसों पर RTA की कार्रवाई: किसी पर जुर्माना तो किसी का रूट बंद कराया, बस पास होने पर काटी थी टिकट – Sirsa News

सिरसा-डबवाली में प्राइवेट बसों पर RTA की कार्रवाई:  किसी पर जुर्माना तो किसी का रूट बंद कराया, बस पास होने पर काटी थी टिकट – Sirsa News

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में प्राइवेट बसों द्वारा स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के बस पास होने के बावजूद टिकट काटने के मामले में आरटीए की सख्ती शुरू कर दी है। आरटीए ने डबवाली में ऐलनाबाद रूट पर चलने वाली बसों की चेकिंग की जा रही है। आरटीए द्वारा कुछ बसों पर जुर्माना किया गया है तो कुछ बसों का रूट बंद कर दिया गया है। अभी आरटीए का कहना है कि ये बसों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जो बस कंडक्टर छात्रों के बस पास नहीं मान्य करता है या बुजुर्ग के किराए में आधा किराए छूट के तहत पूरी टिकट काटता है तो उस पर जुर्माना किया गया है। ऐसी सात से आठ बसें हैं, जिनमें किसी का 7 हजार तो किसी का 11 से 12 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से छात्रों की शिकायत आ रही है कि बस कंडक्टर उनके बस पास मान्य नहीं कर रहे। चाहे वह छात्र हो या छात्रा। हर किसी से किराया लेकर टिकट काट रहे हैं। इसी की शिकायत मिलने पर आरटीए ने शिकंजा कसा है। विभाग को दे शिकायत आरटीए के अनुसार, जो प्राइवेट बस कंडक्टर बस पास नहीं मान्य करता और टिकट काटता है तो उसकी शिकायत विभाग को दे। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो कंडक्टर टिकट काटेगा, उसका रूट बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। एबीवीपी छात्र नेता बोले, इन बसों पर सख्त कार्रवाई हो एबीवीपी छात्र संगठन व छात्र नेता प्रियांशु का कहना है कि चार दिन पहले उन्होंने डीसी के माध्यम से पत्र सौंपकर मांग की थी कि इन प्राइवेट बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई की जाए। ये बस कंडक्टर व ड्राइवर बस नहीं मान्य करते और छात्रों को टिकट लेने पर मजबूर करते हैं। अगर कोई छात्र टिकट नहीं लेता है तो बस बीच रास्ते में रोककर उसे उतार दिया जाता है। ऐसा ऐलनाबाद रूट पर ज्यादा है और सभी छात्र-छात्राएं इनकी हरकतों से परेशान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *