देवी जागरण कार्यक्रम में बांका के कलाकारों का परफॉरमेंस: मुंगेर में ‘नहीं बाटे नारियल चुनरी, नहीं बाटे अड़हुल फुलवा’ गीत पर झूमे श्रद्धालु – Munger News
मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के चिरैयाबाद गांव स्थित बड़ी काली मंदिर में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काली प्रतिमा स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का हिस्सा था। इसका विधिवत उद्घाटन गांव के बुद्धिजीवियों और समिति सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमरपुर, बांका…
