ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों में आक्रोश: विधायक सरयू राय ने दिया टाटानगर स्टेशन पर धरना; प्रीमियम ट्रेनें भी लेट, 3 से 10 घंटे तक देरी – Jamshedpur (East Singhbhum) News
जमशेदपुर में यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित इस धरने में मारवाड़ी समाज सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। धरना प्रदर्शन…
