खरगोन में गेहूं और पंखे चुराते रंगेहाथ पकड़ाए बदमाश: बमनाला गांव में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोचा, पुलिस जांच में जुटी – Khargone News
खरगोन के बमनाला गांव में मंगलवार देर रात चोरी के आरोप में दो बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पशु बाड़े से गेहूं और पंखे चुराकर भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे के बाद की है।…
