मुख्य बातें

श्रद्धा शादी करके आज अचानक पहुंची थाने: 7 दिन से पुलिस कर रही थी तलाश,पिता ने रखा था 51 हजार का इनाम – Indore News

श्रद्धा शादी करके आज अचानक पहुंची थाने:  7 दिन से पुलिस कर रही थी तलाश,पिता ने रखा था 51 हजार का इनाम – Indore News


इंदौर के एमआईजी इलाके से लापता हुई सेकंड ईयर की स्टूडेंट श्रद्धा तिवारी की कहानी में नया मोड़ आ गया है। वह शादी करके लौट आई है। 7 दिन से लापता श्रद्धा शुक्रवार सुबह अचानक पति के साथ थाने पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा को तलाशने के लिए नई

.

पुलिस को गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसका अपने माता-पिता से संपर्क हुआ है। श्रद्धा को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। उसकी इंस्ट्राग्राम आईडी डिलीट होने के मामले में उसकी मौसी की बहन से भी पूछताछ हुई थी। परिजन ने टोटका किया है, श्रद्धा की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में घर के बाहर उसकी उल्टी तस्वीर टांग दी है। वहीं उसका पता देने वाले को 51 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी।

श्रद्धा की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में परिजन ने घर के बाहर उल्टी तस्वीर टांगी है।

मोबाइल घर पर छोड़कर गई

एमआईजी थाना पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा ने घर से निकलते समय अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया था। तब से उसका उसकी फ्रेंड्स से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने उसकी एक सहेली से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि उसे परिजन की फटकार मिली थी।

उज्जैन की ओर जाने की आशंका

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा पहले अपने घर के पास से जाती हुई दिखी। इसके बाद वह गली से निकलकर लोटस शोरूम के सामने से होते हुए एमआर-4 की ओर जाती नजर आई। इन फुटेज के आधार पर पुलिस को आशंका है कि वह उज्जैन की ओर जा सकती है। आगे की जांच के लिए पुलिस की टीमें और फुटेज खंगाल रही हैं।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में श्रृद्धा पहले अपने घर के पास से जाती हुई दिखी।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में श्रृद्धा पहले अपने घर के पास से जाती हुई दिखी।

श्रद्धा के सुरक्षित लौटने की प्रार्थना

परिवार का मानना है कि घर के बाहर तस्वीर उल्टी टांगने से गुम हुआ व्यक्ति वापस लौट आता है। इसी विश्वास के चलते परिजन ने यह कदम उठाया है। वे उसकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

परिवार ने इनाम की घोषणा की

श्रद्धा के परिवार ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उसे ढूंढकर घर लाएगा, उसे 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। परिवारजन और मित्रों ने सोशल मीडिया पर अपील की है कि लोग उसकी तलाश में मदद करें और किसी भी जानकारी को तुरंत शेयर करें।

यह खबर भी पढ़िए…

श्रद्धा के परिवार ने किया सोनम के घरवालों जैसा टोटका

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र से गुजराती कॉलेज की सेकेंड ईयर की छात्रा श्रद्धा तिवारी 5 दिन से लापता है। परिजन ने सुरक्षित वापसी की उम्मीद में घर के बाहर उसकी उल्टी तस्वीर टांग दी है। साथ ही घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उसे ढूंढकर घर लाएगा, उसे 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह वही टोटका है जिसे कुछ समय पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी के पिता ने भी अपनाया था। श्रद्धा की तलाश में जुटी पुलिस तीन जगह से सीसीटीवी फुटेज जुटा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *