मुख्य बातें

किसान की मक्का की फसल तीसरी बार काटी: शिवपुरी के लगदा गांव में एक बीघा फसल नष्ट, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग – Shivpuri News

किसान की मक्का की फसल तीसरी बार काटी:  शिवपुरी के लगदा गांव में एक बीघा फसल नष्ट, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग – Shivpuri News


शिवपुरी जिले में किसान की मक्का की फसल को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रन्नौद थाना क्षेत्र के लगदा गांव में किसान बबलू लोधी के खेत में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने एक बीघा मक्का की फसल काट डाली।

.

यह इस महीने की तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 8 अगस्त को एक बीघा और 19 अगस्त को आधा बीघा फसल काटी गई थी। फसल की पौध लगने के समय भी उखाड़कर नुकसान पहुंचाया गया था।

किसान बबलू लोधी ने रन्नौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हर घटना के बाद पुलिस में शिकायत की गई। लेकिन अभी तक वारदात करने वालों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *