विजय पाठक | अयोध्या1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में तीन दिवसीय देवरिया जिले के पथरेवा विधानसभा के बीजेपी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजकों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के आज अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
जल शक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की। सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा-आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं शुरू की गईं। इनसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है।
देश में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से हुआ है। नए एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट और बंदरगाहों का निर्माण किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और ग्रामीण सड़कों का विकास भी हुआ है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा-राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक की गई और आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया गया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाए गए हैं। विदेश नीति में भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवरिया भूपेंद्र सिंह, अयोध्या जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
