मुख्य बातें

अवैध अस्पतालों में मौत के बाद जगा प्रशासन: पलामू डीसी के आदेश पर जिले भर में सील किए जा रहे फर्जी क्लिनिक – Palamu News

अवैध अस्पतालों में मौत के बाद जगा प्रशासन:  पलामू डीसी के आदेश पर जिले भर में सील किए जा रहे फर्जी क्लिनिक – Palamu News

पलामू में अवैध अस्पतालों में मरीजों की मौत के मामलों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसी समीरा एस के निर्देश पर जिले भर में फर्जी क्लिनिक और अस्पतालों को सील करने का अभियान चलाया जा रहा है।

.

डीसी ने अंचल अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के सभी अवैध क्लिनिकों को सील करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद सभी सीओ ने अपने क्षेत्र में क्लिनिकों की जांच शुरू कर दी है। जिन क्लिनिकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, उन्हें सील कर दिया गया है।

कृष्णा हॉस्पिटल की फार्मेसी भी बंद की गई

सदर अंचल में लूपिन डायग्नोस्टिक, जानकी मेमोरियल, वैष्णवी डायग्नोस्टिक, रांची इएनटी न्यूरोकेयर और विंध्याचल हॉस्पिटल का ओपीडी सील किया गया है। कृष्णा हॉस्पिटल की फार्मेसी भी बंद की गई है। हरिहरगंज में रागिनी क्लिनिक को सील किया गया है। विश्रामपुर अंचल में रानी क्लिनिक, शिवम क्लिनिक और खुशी क्लिनिक बंद किए गए हैं।

नवाबाजार में अंकिता क्लिनिक और ए के विश्वास क्लिनिक सील किए गए हैं। उंटारी रोड अंचल में तीन, पांडु और नौडीहाबाजार में एक-एक अवैध क्लिनिक बंद किया गया है। अन्य अंचलों में भी यह कार्रवाई जारी है।

पहले ऐसे फर्जी डॉक्टर मरीज की मौत के बाद कुछ दिनों के लिए फरार हो जाते थे। मामला शांत होने पर फिर से अपना काम शुरू कर देते थे। यह पहली बार है, जब पूरे जिले में एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *