गुरूग्राम में एमओयू दिखाते हुए डीसी व अन्य।
गुरुग्राम जिले के सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट को अब कैंपस में ही आईटी स्किल्स और यूपीएससी की तैयारी की सुविधा मिलेगी। डीसी अजय कुमार के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। कॉलेज में कॉमविवा टेक्नोलॉजी, सनशील फाउंडेशन और एमईपीएससी
.
कॉलेज में पांच कमरे तैयार किए
वहीं 15 जनवरी से एमईपीएससी स्टूडेंट को आईटी प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण गुरुग्राम के कॉर्पोरेट की मांग के अनुरूप होगा। यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एम थ्री एम फाउंडेशन से एमओयू किया गया है। कॉलेज में पांच कमरे तैयार किए गए हैं। अगले पांच वर्षों तक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान यहां प्रशिक्षण देंगे।
जानकारी देते हुए डीसी व अन्य।
प्रगति की समीक्षा करेगी समिति
डीसी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। यह हर तीन महीने में संस्थान की प्रगति की समीक्षा करेगी। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में सभी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य स्टूडेंट को आत्मनिर्भर बनाना और उनके करियर को बेहतर अवसर प्रदान करना है।
