रूपनगर गुरुद्वारा साहिब से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई।
पंजाब में रूपनगर के श्री गुरुद्वारा हेड दरबार साहिब से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा अवतार सिंह ने राहत सामग्री से भरे 12 ट्रकों को हरी झंडी दिखाई।
.
राहत सामग्री में पशुओं के लिए चारा और बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री शामिल है। प्रभावित गांवों तक सामान पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है।
बाबा अवतार सिंह ने कहा कि इस बार बाढ़ से किसानों को विशेष नुकसान हुआ है। उन्होंने समाज से किसानों की मदद करने की अपील की।
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान
कार्यक्रम में रूपनगर के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना और बलाचौर के एसडीएम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस सेवा कार्य की सराहना की और अन्य संस्थाओं से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया।
पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से तबाही के बीच कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं पीड़ितों की मदद के लिए सामने आ रही हैं।
