मुख्य बातें

IRS अफसर के बंगले पर कॉल गर्ल्स बुलाता था आरोपी: रेड लाइट एरिया में भी जाता था, दिल्ली में युवती की रेप के बाद हत्या – Alwar News




दिल्ली में IRS अफसर की बेटी (22) से रेप और मर्डर मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी जुआ खेलने का आदी था। वह अफसर के बंगले पर कॉल गर्ल्स को बुलाता था। इतना ही नहीं, जब आरोपी अलवर आता था तो वह यहां के रेड लाइट एरिया में भी जाता था। इसके सबूत पुलिस को मिले हैं। अलवर पुलिस ने आरोपी युवक का एक मोबाइल फोन दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी ने यह मोबाइल करीब 45 हजार रुपए में एक महीने पहले ही खरीदा था। आरोपी से पूछताछ करने के लिए अलवर पुलिस की एक टीम भी दिल्ली पहुंची है। दरअसल, अलवर में भी उसने दोस्त की पत्नी से रेप किया था। परिवार की नजरों में शरीफ बना रहता था आरोपी पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गहने और नकदी भी लूटकर ले गया था। वह लूडो समेत अन्य ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से जुआ खेलता था और उसमें पैसे हार जाता था। वह अपने परिवार की नजरों में शरीफ बना रहता था। पहले आरोपी का पिता भी दिल्ली में एक अफसर के यहां नौकर था। उसी के परिचय के आधार पर IRS अधिकारी के घर में उसके बेटे को काम पर रखा गया था। चार्जिंग केबल से गला घोंटा था पुलिस के अनुसार, घटना 22 अप्रैल को सुबह करीब 6:30 से 7:15 बजे के बीच हुई। IRS अफसर के घर में उनकी बेटी अकेली थी। IRS अफसर और पत्नी रोज की तरह जिम गए हुए थे। लौटने पर उन्हें बेटी का शव कमरे में मिला। वह UPSC की तैयारी कर रही थी। जांच में सामने आया कि युवती के साथ पहले रेप किया गया था। फिर मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। आरोपी पहले IRS अफसर के घर में करीब 8 महीने तक नौकर था। करीब एक महीने पहले रोजमर्रा के खर्चों में गड़बड़ी के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाने में केस दर्ज अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि इस आरोपी ने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार भी किया था। आरोपी पर राजगढ़ थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान हो चुका है। आगे जांच चल रही है। पहले ही दिन आरोपी के परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *