![]()
कार चालक ने रैपिडो चालक युवती को जड़ा थप्पड़
लोगों ने पकड़कर की धुनाई, पुलिस ने काबू कर किया केस चंडीगढ़ के मटका चौक पर एक महिला रैपिडो चालक के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी विशाल ठाकुर, बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 और 170 के तहत केस दर्ज किया है। तेज रफ्तार का विरोध करने पर जड़ा थप्पड़ मटका चौक पर उस वक्त हंगामा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने रैपिडो चालक युवती निशा की स्कूटी को कट मारा। बाल-बाल बचने के बाद जब निशा ने कार चालक को टोकते हुए संभलकर चलने की सलाह दी, तो आरोपी विशाल ठाकुर आपा खो बैठा। वह गाली-गलौज करते हुए कार से बाहर निकला और युवती को थप्पड़ जड़ दिया। पब्लिक ने सिखाया सबक, वीडियो देख पुलिस ने की कार्रवाई आरोपी की इस हरकत को देख वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी, हालांकि वह मौका पाकर वहां से भाग निकला। पीड़िता, जो कि एक ब्लॉगर भी है, ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों से राय मांगी। वीडियो वायरल होते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी विशाल ठाकुर (निवासी सेक्टर-28) को धर दबोचा।
Source link
