मुख्य बातें

पलवल के बंचारी में छज्जा टूटने पर विवाद: घर में घुसकर परिवार पर हमला, सोने के गहने लूटे; 13 लोगों पर केस – Palwal News

पलवल के बंचारी में छज्जा टूटने पर विवाद:  घर में घुसकर परिवार पर हमला, सोने के गहने लूटे; 13 लोगों पर केस – Palwal News

पलवल जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र के बंचारी गांव में मिनी ट्रक से मकान का छज्जा टूटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिजेंद्र सिंह के अनुसार, 29 अगस्त को उनके बेटे अशोक ने जब ट्रक ड्राइवर से छज्जा टूटने के बारे में पूछा, तो गांव का अजय लाठी लेकर आ गय

.

हमलावरों ने बाप-बेटे को किया घायल

जानकारी के अनुसार गांव के अजय ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इसके बाद सुरेंद्र, महेश, बेद, कपिल, सौरभ, वत्ती, उज्जै, रग्गो, करिश्मा, ज्योति, करको और प्रकाश सहित एक दर्जन से अधिक लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए। हमलावरों ने बिजेंद्र सिंह और उनके बेटे अशोक को घायल कर दिया। बिजेंद्र के समधी तेजपाल और लेखन ने किसी तरह उनकी जान बचाई।

कुछ देर बार दोबारा हमला करने पहुंचे

वहीं हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए। कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा हमला किया। इस बार उन्होंने बिजेंद्र की पत्नी और छोटे बेटे नरेश को भी घायल कर दिया। आरोपी नरेश के गले से ढाई तोले की सोने की चेन, उनकी बेटी की आधा तोला सोने की झुमकी और बहू की एक तोला सोने की झुमकी भी लूट ले गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते पहले भी दो-तीन बार हमला हो चुके है। मुंडकटी थाना पुलिस ने घायल बिजेंद्र की शिकायत पर 13 नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *