मुख्य बातें

रायपुर में गौ-माता की जय बोलकर युवक ने उंगली काटी,VIDEO: बोला-गाय को ‘राज्य माता’ घोषित करे सरकार;मुंगेली में कारोबारी ने बछड़े को कार से कुचला – Chhattisgarh News

रायपुर में गौ-माता की जय बोलकर युवक ने उंगली काटी,VIDEO:  बोला-गाय को ‘राज्य माता’ घोषित करे सरकार;मुंगेली में कारोबारी ने बछड़े को कार से कुचला – Chhattisgarh News

रायपुर में युवक ने “गौ माता की जय” बोलकर काटी अपनी उंगली।

रायपुर में एक युवक ने चापड़ से खुद के हाथ की उंगली काट ली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ऐसा करने से पहले बार-बार “गौ माता की जय” का नारा लगाता है। कहता है कि गौ-माता को इंसाफ नहीं मिल रहा, अब हमें बलिदान देना पड़ेगा।

.

चापड़ से अपनी उंगली काटने के बाद कहता है कि सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी। वीडियो डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके का बताया जा रहा है। युवक की पहचान आदेश सोनी के रूप में हुई है। युवक ने कहा कि सरकार गौ माता को राज्य माता घोषित करे।

वहीं मुंगेली जिले में एक कार चालक ने गाय के बछड़े को कुचल दिया। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला का है। बछड़े को रौंदने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले देखिए 3 तस्वीरें-

रविवार देर शाम एक युवक ने चापड़ से खुद के हाथ की उंगली काट दी।

युवक कहता है कि- सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी।

युवक कहता है कि- सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी।

मुंगेली जिले के बरेला में कार चालक ने गाय के बछड़े को कुचल दिया।

मुंगेली जिले के बरेला में कार चालक ने गाय के बछड़े को कुचल दिया।

केस- 1

गौ-माता के लिए युवक ने खुद पर किया वार

रायपुर के वीडियो में युवक धारदार चापड़ (नारियल छीलने वाला बड़ा चाकू) जैसी वस्तु से अपनी उंगली पर वार करता नजर आ रहा है। खून निकलने के बावजूद वह बार-बार “गौ माता जय” चिल्लाता है और घायल उंगली को कैमरे के सामने दिखाता है।

सुंदर नगर इलाके में डिवाइडर पर बैठकर उंगली पर चापड़ चलाता हुआ युवक।

सुंदर नगर इलाके में डिवाइडर पर बैठकर उंगली पर चापड़ चलाता हुआ युवक।

वीडियो में युवक यह कहते सुना जा सकता है कि “हमारी गौ माता को इंसाफ नहीं मिल रहा है, अब हमें बलिदान देना पड़ेगा।” युवक का नाम आदेश सोनी है। उसने कहा कि राज्य सरकार गौ माता को राज्य सरकार घोषित करे।

वीडियो सुंदर नगर इलाके का है। युवक की पहचान आदेश सोनी के रूप में हुई है।

वीडियो सुंदर नगर इलाके का है। युवक की पहचान आदेश सोनी के रूप में हुई है।

गणेश पर्व पर हुई इस घटना से डर का माहौल

गणेश उत्सव के दौरान सड़क पर हुई इस घटना से लोग डरे हुए हैं। किसी तरह का विवाद न हो, इसे देखते हुए रायपुर एसएसपी ने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।

केस- 2

कारोबारी ने गाय के बछड़े पर चढ़ाई कार

सोमवार सुबह मुंगेली जिले के नगर पंचायत बरेला में एक कार चालक ने गाय के बछड़े को टक्कर मार दी। इससे बछड़ा कार के नीचे आ गया। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और बछड़े के ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद कार रिवर्स कर दोबारा रौंद दिया।

वीडियो में बछड़ा कार के पिछले चक्के में दबा घसीटता हुआ दिखा।

वीडियो में बछड़ा कार के पिछले चक्के में दबा घसीटता हुआ दिखा।

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बछड़ा कार के पिछले चक्के में दबा घसीटता हुआ नजर आता है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदकुमार पैकरा ने बताया कि आरोपी का नाम नवीन कालड़ा है, जो एक कारोबारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेली पुलिस ने बछड़े को कुचलने के आरोपी कारोबारी नवीन कालड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेली पुलिस ने बछड़े को कुचलने के आरोपी कारोबारी नवीन कालड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

………………………………..

छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें…

सड़कों पर मवेशी: पांच साल में 166 हादसे, 43 मौतें: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- कैसे हटाओगे, बताओ; हकीकत-हर सड़क पर मवेशी छोड़ रहे मालिक

तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया।

तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया।

बिलासपुर में रतनपुर-केंदा सड़क पर 13 मवेशियों की तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्पेशल डिवीजन बेंच गठित कर मामले की सुनवाई की। इस दौरान सीजे सिन्हा ने सख्त लहजे में कहा कि हाईकोर्ट इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है, इसके बाद भी लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *