भिक्खी | मोहनपुर(निचलौल), महराजगंज4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाना सिंदुरिया।
सिंदुरिया के ग्राम सभा मोहनापुर में 40 वर्षीय अमर यादव की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के पिता संत यादव ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। उन्होंने गांव के चार लोगों पर हत्या कर शव को घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया है।
घटना सोमवार की रात करीब 12:10 बजे की है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक अमर यादव की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनके बेटे का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपियों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।
