जमशेदपुर के बिष्टुपुर में गुरुवार को एक व्यवसायी से इनोवा सवार चार बदमाशों ने 30 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी साकेत कुमार सुबह अपने घर से बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास म
.
पीड़ित साकेत कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी बैंक जा रहे थे। बैग में 30 लाख रुपए नगद थे। वो स्कूटी से बैंक जाते वक्त जैसे ही बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास पहुंचे कि बिना नंबर की इनोवा कार से आए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।
साकेत कुमार इसी स्कूटी से बैंक जा रहे थे।
पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए
साकेत कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। व्यवसायी ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग भी की।
इधर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को सूचना मिली कि व्यवसायी अपने घर से एक बैग लेकर अपने घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर जाने पर एक इनोवा कार से कुछ लोग निकले। व्यवसायी के आंखों में चिल्ली पाउडर डालकर उनका बैग छीनकर भाग निकले। फायरिंग और बैग में रखी राशि की फिलहाल सत्यापन नहीं हो सकी है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। -कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी

———————————–
ये भी खबर पढ़िए
जमशेदपुर में जेवर दुकान से लाखों के गहने की लूट:बदमाशों ने शॉप ऑर्नर पर पिस्टल के बट से किया वार, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

जमशेदपुर में बुधवार को दिनदहाड़े वर्धमान ज्वैलर्स शॉप से लाखों रुपए के गहनों की लूट की वारदात हुई। घटना सोनारी थाना क्षेत्र की है। 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद सिटी एसपी, डीएसपी सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
