मुख्य बातें

गुरुग्राम निगमायुक्त ने स्वच्छता अभियान का लिया जायजा: जन्मदिवस पार्क का किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण में तेजी लाने के निर्देश – gurugram News

गुरुग्राम निगमायुक्त ने स्वच्छता अभियान का लिया जायजा:  जन्मदिवस पार्क का किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण में तेजी लाने के निर्देश – gurugram News


जन्मदिवस पार्क में निरीक्षण करते निगमायुक्त व अन्य अधिकारी।

गुरुग्राम जिला नगर निगम के निगमायुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव ने मंगलवार को वार्ड-3 का दौरा किया। उन्होंने वार्ड पार्षद राकेश यादव और स्थानीय निवासियों के साथ जन्मदिवस पार्क का निरीक्षण किया।

.

बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा

निगमायुक्त ने स्थानीय लोगों से सफाई, जल निकासी और बागवानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने बागवानी शाखा के कनिष्ठ अभियंता को पार्क के सौंदर्यीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक को सुबह-सुबह कचरा उठाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

पार्क का निरीक्षण करते हुए अधिकारी।

निगम का लक्ष्य सिर्फ सफाई नहीं

प्रदीप दहिया ने कहा कि निगम का लक्ष्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना भी है। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने वार्ड को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

शहर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत

नगर निगम गुरुग्राम हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। निगम के अधिकारी रोजाना अलग-अलग वार्डों का दौरा कर पार्षदों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *