रेवाड़ी में बंद पड़ा फ्लाईओवर का कार्य व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर पर बनीपुर चौक के पास अधूरे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को बावल बस स्टैंड पर पंचायत बुलाई। पंचायत में ग्रामीणों ने प्रशासन और NHAI को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा अगर इस अवधि में निर्माण कार्य को गति न
.
ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए एसडीएम और डीएसपी।
पिछले 2 साल से बंद पड़ा कार्य
ग्रामीणों ने कहा कि NH-48 बावल बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर का निर्माण पिछले दो साल से बंद पड़ा हुआ है। वहीं बनीपुर चौक की सर्विस लाइन भी बदहाल स्थिति में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन हादसे हो रहे है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया।
पहले भी पंचायत कर प्रशासन को 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
पंचायत की आंदोलन करने की चेतावनी
वहीं बुधवार को बावल, बनीपुर, खेड़ा, सुठानी, जलियावास, गढ़ी बोलनी सहित करीब 15 से अधिक गांवों की एक पंचायत कर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर इस समय के अंदर कार्य को गति नहीं दी तो फिर से पंचायत कर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके बाद पंचायत में ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम पत्र सौंपा।

पंचायत करते ग्रामीण।
एसडीएम-डीएसपी ने दिया आश्वासन
मौके पर पहुंचे बावल एसडीएम मनोज कुमार और डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि एनएचएआई अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है और 15 दिन के अंदर सर्विस लाइन का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एनएचएआई ने फ्लाईओवर निर्माण जनवरी 2026 तक पूरा करने का समय दिया है।
