बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को गुरुद्वारा रोड पर हुई लूट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 69 हजार 700 रुपए नगद, एक इनोवा कार, एक देशी पिस्टल और चार मो
.
पीड़ित साकेत अगीवाल की शिकायत पर दर्ज मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद अमृतसर समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई।
साकेत इसी स्कूटी से बैंक जा रहे थे।
30 सेकेंड में की थी वारदात
दरअसल, 4 सितंबर को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के सामने हिंदुस्तान लीवर के डिस्ट्रीब्यूटर (कारोबारी) साकेत अगीवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया था। कारोबारी के कर्मचारी पंकज राव ने स्कूटी से पीछा किया तो एक राउंड फायरिंग कर बदमाश भाग गए थे। लुटेरे बिना नंबर की सफेद रंग की इनोवा पर सवार थे।
घटना के वक्त साकेत अगीवाल अपनी स्कूटी में रुपए का बैग लटकाकर एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहे थे। उनके पीछे-पीछे कर्मचारी पंकज राव भी बैंक की तरफ जा रहे थे। घटना से एक घंटा पहले गुरुद्वारा के सामने एसएनटीआई की पार्किंग में इनोवा खड़ी कर बदमाश रेकी कर रहे थे। 30 सेकेंड के अंदर पूरी वारदात हुई थी।

आरोपियों में राकेश का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
अमृतसर से एक को किया गया गिरफ्तार
इधर, एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी को अमृतसर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल हथियार भी मिला। बाद में कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को भी पकड़ा गया।
कमलेश दुबे इस वारदात का मास्टरमाइंड था
एसएसपी के अनुसार, जांच में पता चला कि कमलेश दुबे इस वारदात का मास्टरमाइंड था। राकेश, सुधीर और गणेश उसके साथी थे। राकेश का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।
——————————
ये भी खबर पढ़िए
जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख रुपए की लूट:व्यवसायी की आंखों पर मिर्च पाउडर डालकर की वारदात, पीछा करने पर की फायरिंग

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में गुरुवार को एक व्यवसायी से इनोवा सवार चार बदमाशों ने 30 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी साकेत कुमार सुबह अपने घर से बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।
पीड़ित साकेत कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी बैंक जा रहे थे। बैग में 30 लाख रुपए नगद थे। वो स्कूटी से बैंक जाते वक्त जैसे ही बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास पहुंचे कि बिना नंबर की इनोवा कार से आए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। पढ़िए पूरी खबर…
