पंचकूला पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
हरियाणा के पंचकूला में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सेक्टर 4 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के CCTV खंगाले। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे न्यायिक हिरासत भेज दिए
.
बाइक और कैश बरामद
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, साढे 8 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच मुख्य सिपाही सुनील कुमार द्वारा की जा रही है। बरामदगी के उपरांत दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
