मुख्य बातें

पंचकूला के राजीव मर्डर केस में प्रेमिका गिरफ्तार: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बहाने से घर बुलाया; जमीन में गड़ा मिला था शव​​​​​​​ – Panchkula News

पंचकूला के राजीव मर्डर केस में प्रेमिका गिरफ्तार:  इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बहाने से घर बुलाया; जमीन में गड़ा मिला था शव​​​​​​​ – Panchkula News


हरियाणा के पंचकूला में डिटेक्टिव स्टाफ ने राजीव गुप्ता मर्डर केस में फरार चल रही महिला आरोपी सिमरन को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती चंडीगढ़ के मनीमाजरा की रहने वाली है। आरोपी युवती को कोर्ट पेश कर उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है

.

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सिमरन ने ही इंस्टाग्राम के माध्यम से राजीव गुप्ता से सम्पर्क कर उसे मिलने बुलाया था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। 22 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि पिंजौर-नालागढ़ बाईपास पर गांव सुखोमाजरी के समीप सड़क किनारे खाई में करीब दो सप्ताह पुराना शव दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में युवती भाई और 2 मामाओं को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने हत्या करने वाले युवती के भाई और 2 मामा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

2 अप्रैल को हुई लव मैरिज

मृतक राजीव गुप्ता के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे ने 2 अप्रैल को उसने प्रेम विवाह किया था। बाद में उसका एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इस संबंध में युवती (प्रेमिका) के भाई और मामा ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को पहले भी दी गई थी। 9 अगस्त को राजीव गुप्ता अपने घर से एक्टिवा पर निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और अंतिम लोकेशन पिंजौर की मिली थी।

पानीपत के रिश्तेदार भी शामिल

डीसीपी क्राइम के अनुसार मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम पहले ही 3 आरोपियों कमलदीप उर्फ कुंदन निवासी पिपलीवाला (युवती का भाई), सत्यनारायण उर्फ सत्ता (निवासी पानीपत) और विनोद उर्फ बोडा (निवासी नग्गल खेड़ी, जिला पानीपत दोनों युवती के मामा) को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस पूरे मामले की गहन जांच सब इंस्पेक्टर राजेश द्वारा की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *