मुख्य बातें

सागर में युवती को बंधक बनाने के मामले में सुलह: भाजपा पार्षद बोले- घर के बर्तन गिरते हैं तो खनखनाते हैं; पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण – Sagar News

सागर में युवती को बंधक बनाने के मामले में सुलह:  भाजपा पार्षद बोले- घर के बर्तन गिरते हैं तो खनखनाते हैं; पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण – Sagar News


युवती के साथ महिला थाने से जाते हुए भाजपा पार्षद।

सागर में एक युवती को कथित रूप से बंधक बनाने, मारपीट और जबरन निकाह का दबाव बनाने के गंभीर आरोपों में घिरे भाजपा पार्षद अब्दुल नईम खान ने मंगलवार को महिला थाने में युवती के साथ समझौता कर लिया। समझौते के बाद दोनों ने पुलिस को बयान दिए और पार्षद युवती को

.

चार दिन तक बंधक बनाने का लगाया था आरोप

पूरा मामला सोमवार को तब सामने आया था, जब कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर भाजपा पार्षद अब्दुल नईम खान के खिलाफ शिकायत दी। आरोप था कि पार्षद ने युवती को अपने कार्यालय में चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर निकाह करने का दबाव बनाया।

युवती ने यह भी कहा था कि वह किसी तरह मौके पाकर वहां से भाग निकली और भोपाल जाने के लिए बस में बैठ गई। लेकिन रास्ते में पार्षद के साथियों ने बस रुकवाकर उसे जबरन वापस सागर ले आए। मामले की शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने युवती और उसकी मां के बयान दर्ज कर जांच शुरू की थी।

महिला थाने में हुआ समझौता

मंगलवार को पूरा घटनाक्रम नया मोड़ लेता दिखा, जब पार्षद अब्दुल नईम खान खुद युवती के साथ महिला थाने पहुंचे। यहां दोनों ने अपने बयान दिए और आपसी सहमति से समझौता कर लिया। बताया गया कि पार्षद ने युवती से निकाह कर लिया है, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई।

पार्षद बोले- “वह पहले से मेरी पत्नी थी”

मीडिया से बात करते हुए पार्षद नईम खान ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है, जो अब खत्म हो चुका है। निकाह के सवाल पर उन्होंने कहा, “वह तो पहले से मेरी पत्नी थी। घर में जब बर्तन होते हैं, तो गिरते हैं और आवाज आती है। सभी आरोप निराधार हैं।”

भाजपा ने मांगा स्पष्टीकरण

मामला सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्षद नईम खान को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया-

आप पर महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों की खबरें सार्वजनिक हुई हैं, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और पार्टी की रीति-नीति और अनुशासन के खिलाफ हैं।

सागर में युवती को बंधक बनाने के मामले में सुलह:  भाजपा पार्षद बोले- घर के बर्तन गिरते हैं तो खनखनाते हैं; पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण – Sagar News

पार्षद को दो दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। फिलहाल, पुलिस ने समझौते के बाद जांच को रोक दिया है, लेकिन पार्टी स्तर पर कार्रवाई की संभावनाएं बनी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *