मुख्य बातें

सुनैना चौटाला का तोशाम क्षेत्र के गांव में दौरा: रोहतक में 25 को देवीलाल जयंती समारोह, बोली-भाजपा के मंत्री भी नाराज – Loharu News

सुनैना चौटाला का तोशाम क्षेत्र के गांव में दौरा:  रोहतक में 25 को देवीलाल जयंती समारोह, बोली-भाजपा के मंत्री भी नाराज – Loharu News

तोशाम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला।

इनेलो नेता और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मंगलवार को भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। तोशाम में इनेलो नेता

.

इन गांव में पहुंची इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी

उन्होंने बताया कि रोहतक का यह समारोह पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर आयोजित किया जा रहा है। सुनैना ने अलखपुरा, किरावड़, ढाणी किरावड़, तोशाम, खरकड़ी सोहन, लक्ष्मणपुरा, आलमपुर, थीलोड, पटौदी, सरल और बागनवाला गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि देवीलाल के सपनों को साकार करने के लिए केवल इनेलो ही प्रतिबद्ध है।

वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

उन्होंने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। रोज हत्याएं हो रही हैं। सरकार के मंत्री भी नाराज हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी मुआवजे को अपर्याप्त बताया। कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप, जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू, वरिष्ठ नेता सुनील लांबा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *