मुख्य बातें

जिला परिषद की सामान्य बैठक में लिए गए अहम फैसले: अरवल में जर्जर बिजली के तारों की मरम्मत और सड़कों के सुधार का आदेश – Arwal News

जिला परिषद की सामान्य बैठक में लिए गए अहम फैसले:  अरवल में जर्जर बिजली के तारों की मरम्मत और सड़कों के सुधार का आदेश – Arwal News

अरवल में 16 सितंबर 2025 को जिला परिषद अध्यक्ष संध्या देवी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई। बैठक में जिले के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

.

बिजली विभाग को जिले में जर्जर तारों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत का निर्देश दिया गया। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग को जर्जर सड़कों की मरम्मत का आदेश दिया गया। बैठक में जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

आम जनता की समस्याओं पर चर्चा

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक लेखा प्रशासन और DRDA सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *