मुख्य बातें

हाथरस में धूमधाम के साथ निकली राम बारात: लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, शहर राम की भक्ति में डूबा – Hathras News

हाथरस में धूमधाम के साथ निकली राम बारात:  लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, शहर राम की भक्ति में डूबा – Hathras News


हाथरस3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में आज शुक्रवार की देर शाम राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। बारात हनुमान गली स्थित मंदिर से निकली। इस अवसर पर मुरसान गेट को जनकपुरी के रूप में सजाया गया था। बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार थे।

शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरती बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा की और मिष्ठान का वितरण किया। कई स्थानों पर भगवान श्रीराम की आरती भी उतारी गई। बारात में भगवान गणेश, मां दुर्गा, भोलेनाथ, खाटू श्याम सहित कई मनोहारी झांकियां भी शामिल थीं। दूर-दूर से आए बैंड भक्तिमय भजन और संगीत प्रस्तुत कर रहे थे।

शहर में मची राम बारात की धूम

पूरा वातावरण राम भक्ति में सराबोर था। पूरे शहर में राम बारात की धूम मची हुई थी। इस मौके पर रामलीला महोत्सव के संयोजक डॉक्टर अविन शर्मा, राम बहादुर यादव उर्फ भोला पहलवान, उमाशंकर शर्मा, मुकेश कुमार गौतम, राम अवतार यादव, कैलाश चंद्र अग्रवाल आदि काफी लोग मौजूद थे।

देखें राम बारात की फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *