दोनों पेटियों में कुल 320 बोतल सिरप थे, जिनमें से प्रत्येक 100 एमएल का था।
पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री और भंडारण के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 320 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों
.
शहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल चौक डोमटोली में दो युवक नशे के रूप में प्रयोग किए जाने वाले कफ सिरप की खरीद-बिक्री और भंडारण कर रहे हैं। इस सूचना पर सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सन्नी कुमार के घर पर पूछताछ में पता चला कि सन्नी और कुणाल मिलकर नशीले कफ सिरप का कारोबार करते हैं। इसके बाद कुणाल भुइयां के घर से दो पेटी कफ सिरप बरामद किया गया।
इन दोनों पेटियों में कुल 320 बोतल सिरप थे, जिनमें से प्रत्येक 100 एमएल का था। पूछताछ में दोनों युवकों ने खरीद-बिक्री और भंडारण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
