कार्यक्रम के दौरान पूजन करते हुए कुलपति व अन्य।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा परिसर में अटल वनस्पति उद्यान का शिलान्यास किया गया। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने अशोक वृक्ष रोपित कर उद्यान की नींव रखी। उनकी पत्नी डॉ. सुनीता बंसल ने भी अशोक का पौधा लगाया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अ
.
कुलसचिव डॉ. नरेंद्र कुमार संख्यान ने हरड़ का पौधा रोपित किया।
अटल वनस्पति उद्यान का शिलान्यास करते कुलपति व अन्य।
प्राध्यापकों ने सक्रिय सहयोग दिया
कार्यक्रम का आयोजन पादप विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन उपमन्यु के नेतृत्व में किया गया। विभाग के प्राध्यापकों ने सक्रिय सहयोग दिया। सप्त सिंधु परिसर के निदेशक प्रो. संजीत सिंह ने बॉटेनिकल गार्डन के निर्माण में योगदान दिया। प्रो. निरुपमा सिंह ने उद्यान की लैंडस्केपिंग का कार्य संभाला।
सुगंधित और औषधीय पौधे लगाए
कुलपति प्रो. बंसल ने बताया कि उद्यान में हिमाचल की जैव विविधता के सुगंधित और औषधीय पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे आयुर्वेद में वर्णित हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। उद्यान पूर्व सीटू संरक्षण को प्रोत्साहित करेगा। डॉ. उपमन्यु के अनुसार यह बॉटेनिकल गार्डन विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान और पौधों के सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराएगा। भविष्य में और अधिक प्रजातियां शामिल की जाएगी।
इससे पर्यावरणीय शिक्षा और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।
