मुख्य बातें

शिमला में लाखों की चोरी, नेपाली दंपती पर शक: 90 हजार और सोने के जेवर गायब, जागरण में गया था परिवार – Shimla News

शिमला में लाखों की चोरी, नेपाली दंपती पर शक:  90 हजार और सोने के जेवर गायब, जागरण में गया था परिवार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नेपाली दंपती ने अपने मालिक के घर से नकदी और गहने चुरा लिए। मामला शिमला के जुंगा तहसील के नोहा गांव का है। विजय कुमार ने थाना ढली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

.

विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, मूल रूप नेपाल निवासी प्रकाश और उसकी पत्नी निर्मला पिछले 9 महीने से उनके घर में काम कर रहा थे। 23 सितंबर की रात विजय अपने परिवार के साथ गौड़ा में माता के जागरण में गए थे। वे रात करीब 1 बजे घर लौटे और सो गए।

घर की जांच करने पर पता चोरी का पता चला

अगली सुबह 7:30 बजे जब विजय ने नेपाली दंपती के कमरे की जांच की तो वह बंद मिला। प्रकाश के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद शक होने पर उन्होंने घर की तलाशी ली। जांच में पता चला कि अलमारी का ताला तोड़कर 90 हजार नकद, 17 ग्राम का सोने की चेन और विजय की पत्नी का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 लाख 15 हजार रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *