मुख्य बातें

हिमाचल में आज भारी ओलावृष्टि का अलर्ट: अगले 48 घंटे बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत; ऊना का पारा 44.3॰C पहुंचा – Shimla News

हिमाचल में आज भारी ओलावृष्टि का अलर्ट:  अगले 48 घंटे बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत; ऊना का पारा 44.3॰C पहुंचा – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में आज भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 3 दिन तक निरंतर हीटवेव के बाद राज्य के कुछ भागों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार है। चिंता की बात यह है कि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि तबाही का कारण बन सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आज (शुक्रवार) ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर रखी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। प्रदेशवासियों को इससे गर्मी से छुटकारा मिलेगा। 24 मई को थोड़ा कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस IMD के अनुसार- आज और कल राज्य के अधिकांश भागों में बारिश के आसार है। 24 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इससे 24 व 25 को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 26 मई से मौसम फिर साफ होगा और दोबारा गर्मी सताएगी। ऊना का पारा 44.3 डिग्री पहुंचा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा के साथ 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान 41.0 डिग्री, सुंदरनगर 39.9 डिग्री, कांगड़ा का 38.4 डिग्री और मंडी का 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे हीटवेव के कारण मैदानी इलाकों के साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र भी तपने लगे है। शिमला का पारा भी सामान्य से 5.1 डिग्री के साथ 30.5 डिग्री और सोलन का 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 36.0 डिग्री पहुंच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *