मुख्य बातें

रोपड़ में फ्लाईओवर पर पिकअप और बाइक की टक्कर: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस – Ropar (Rupnagar) News

रोपड़ में फ्लाईओवर पर पिकअप और बाइक की टक्कर:  मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस – Ropar (Rupnagar) News


मृतक रमनदीप का फाइल फोटो और हादसे के बाद मौजूद क्षतिग्रस्त वाहन।

पंजाब के रोपड़ जिले में शनिवार को फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार युवक की पिकअप से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय रमनदीप सिंह अपनी बाइक (नंबर PB 12 AH 2076) से फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक खड़ी महिंद्रा पिकअप (नंबर PB 11 CV 9903) से टकरा गई। घटना के समय पिकअप का ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं था। रमनदीप सिंह गांव थली के रणजीत सिंह के पुत्र थे। हादसे के बाद पुलिस पिकअप ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

सिविल अस्पताल में शव को वाहन से उतारते कर्मचारी।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि रमनदीप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रोपड़ के शवगृह में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी।

गलत जगह खड़ी थी पिकअप

एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि महिंद्रा पिकअप गलत जगह खड़ी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *