मुख्य बातें

बोकारो में कार चालक का हेलमेट न पहनने पर चालान: कोडरमा में RTO ने भेजा नोटिस, ट्रैफिक डीएसपी ने बताई तकनीकी खराबी – koderma News

बोकारो में कार चालक का हेलमेट न पहनने पर चालान:  कोडरमा में RTO ने भेजा नोटिस, ट्रैफिक डीएसपी ने बताई तकनीकी खराबी – koderma News

बोकारो आरटीओ ने एक कार चालक को हेलमेट न पहनने के आरोप में 1,000 रुपए का चालान भेज दिया। यह मामला कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया बिशुनपुर रोड निवासी आनंद कुमार सिंह के साथ हुआ, जब उन्हें आरटीओ विभाग से एक नोटिस प्राप्त हुआ।

.

आनंद कुमार सिंह को 20 अगस्त को बोकारो आरटीओ से उनके मोबाइल पर एक मैसेज लिंक मिला। लिंक खोलने पर उन्होंने पाया कि उनकी गाड़ी संख्या JH 09 BB 5161 (जो कि एक कार है) के खिलाफ हेलमेट न पहनने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वे उस तारीख को बोकारो गए भी नहीं थे।

घटना मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हुई: डीएसपी

इस अजीबोगरीब चालान पर बोकारो के ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि यह घटना मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हुई है। इसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया को दो माह पूर्व भी इसी प्रकार की एक समस्या आई थी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *