मुख्य बातें

दीपिका को अनफॉलो करने पर बोलीं फराह खान: हम तो एक-दूसरे को जन्मदिन तक विश नहीं करते; 8 घंटे की शिफ्ट पर कसा था तंज

दीपिका को अनफॉलो करने पर बोलीं फराह खान:  हम तो एक-दूसरे को जन्मदिन तक विश नहीं करते; 8 घंटे की शिफ्ट पर कसा था तंज


14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फराह खान ने दीपिका पादुकोण को 8 घंटे की शिफ्ट पर तंज कसा था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। खबर आईं कि फराह और दीपिका ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। अब फराह ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है।

पिंकविला के साथ बातचीत में फराह ने कहा- ‘शुरुआत में तो हम एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे थे। हैप्पी न्यू ईयर के दौरान हमने ये डिसाइड किया कि हम इंस्टाग्राम पर बात नहीं करेंगे। बल्कि सीधे मैसेज और कॉल पर बात करेंगे। हम इंस्टाग्राम पर बर्थडे भी विश नहीं करते क्योंकि दीपिका को ये सब पसंद नहीं है। मैंने जो 8 घंटे की शिफ्ट वाली बात कही थी वो तंज नहीं बल्कि ये दिलीप के लिए था। मैं उसे 8 घंटे काम करने को कह रही थी क्योंकि वो असल में 2 घंटे ही काम करता है। ‘

जानिए पूरा मामला क्या है?

फराह खान ने एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें दोनों काम को लेकर बात करती नजर आईं। इसी दौरान फराह ने राधिका से उनके पहले ऑडिशन के अनुभव के बारे में पूछा और कहा आपकी शिफ्ट 8 घंटे की नहीं रही होगी? इस पर राधिका ने जवाब दिया कि उन्होंने 48 से 56 घंटे बिना रुके काम किया था। इस पर फराह ने कहा ऐसे तपकर ही तो सोना बनता है।

एक्ट्रेस राधिका मदान और फराह खान।

एक्ट्रेस राधिका मदान और फराह खान।

इतना ही नहीं, एक अन्य व्लॉग में फराह के कुक दिलीप ने उनसे पूछा कि दीपिका पादुकोण शो में कब आएंगी। इस पर फराह ने जवाब दिया वह अब सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग करती हैं और उनके पास व्लॉग पर आने का समय नहीं है। जब दिलीप ने फिर से पूछा दीपिका पादुकोण मैम हमारे शो में कब आएंगी? तो फराह ने कहा कि जिस दिन तू गांव जाएगा ना, उस दिन आएगी। दीपिका पादुकोण अब सिर्फ 8 घंटे शूट करती हैं, उनके पास शो पर आने का टाइम नहीं है।

बता दें, दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई और दीपिका रातों रात स्टार बन गईं। इस फिल्म का डायरेक्शन फराह खान ने ही किया था।

दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हुई थीं। कथित तौर से दीपिका की तरफ से आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी। दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं, इसलिए वो कथित तौर से हफ्ते में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन सारी मांगों से संदीप खुश नहीं थे। जिसके बाद उनको फिल्म से बाहर किया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *