मुख्य बातें

पंजाब में धान को लगा चाइना रोग: जालंधर जिले के BKU से जुड़े किसान डीसी दफ्तर पहुंचे, बोले-स्पेशल गिरदावरी करवाए सरकार, मुआवज भी दे – Jalandhar News

पंजाब में धान को लगा चाइना रोग:  जालंधर जिले के BKU से जुड़े किसान डीसी दफ्तर पहुंचे, बोले-स्पेशल गिरदावरी करवाए सरकार, मुआवज भी दे – Jalandhar News

चाइना रोग से खराब हो रही धान की फसल की गिरदावरी की मांग को लेकर डीसी दफ्तर जालंधर पहुंचे किसान।

पंजाब के जालंधर में भारती किसान यूनियन राजेवाल की ओर से डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल को अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने धान फसल को लगने वाली बीमारियों की सर्वे करवाने की मांग की है।

.

इस बारे में भारती किसान यूनियन राजेवाल के जालंधर प्रधान मनदीप सिंह समरा की अगुआई में पूरे जिले के किसान जहां पर पहुंचे उन्होंने डीसी से मांग करते हुए कहा कि जैसे पिछले साल मंडियों में लुट हुई, ऐसा इस बार कतई न होने दिया जाए।

पंजाब में धान को लग रही तीन बीमारियां प्रधान मनदीप सिंह समरा ने कहा- धान की फसल को इस समय तीन बीमारियां लग रही है, जिनमें चाइना रोग, बोना रोग, हलदी रोग है। इसे लेकर एक खास तरह से सर्वे की मांग की गई है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार की ओर से आग को रोकने के लिए नोडल ऑफिसर तो लगा दिए गए है, लेकिन धान की फसल को जो बीमारियां लग रही हैं, उनकी ओर से सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

डीएपी खाद की कमी को पुरा करे सरकार

उन्होंने मांग में जालंधर जिले एक किसान पर पराली जलाने का मामला दर्ज हुआ था। उसको रद्द करने की अपील भी की गई है। किसानों ने कहा अब आलू की फसल की बिजाई शुरू होने जा रही है, पंजाब में डीएपी खाद की भारी कमी है। इसको जल्द से जल्द पुरा किया जाए, ताकि किसानों से लूट न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *