मुख्य बातें

सोनीपत में बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर चोरी: 50 हजार का हुआ नुकसान; कॉइल निकाल कर फरार, बिजली जाने से किसान परेशान – Sonipat News

सोनीपत में बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर चोरी:  50 हजार का हुआ नुकसान; कॉइल निकाल कर फरार, बिजली जाने से किसान परेशान – Sonipat News


बिजली विभाग के 10 KVA का ट्रांसफॉर्मर चोरी हुआ है, बिजली जाने से किसान परेशान

सोनीपत में खेतों में लगे बिजली विभाग के 10 KVA के ट्रांसफॉर्मर के चोरी करने का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं खेत मालिक ने बिजली विभाग को सूचना दी और जिसके चलते बिजली विभाग को नुकसान हुआ है। मामले की सूचना प

.

बिजली विभाग द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि गोहाना के गाँव गामड़ी में राजेश कुमार के खेत में लगे हुए के खेत में लगे हुए 10 KVA का ट्रांसफॉर्मर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया।ट्रांसफार्मर की कॉइल निकाल ली गई और उसका तेल जमीन पर बिखरा हुआ मिला।

मामले में पुलिस जांच कर रही है

एरिया इंचार्ज ने दी सूचना

एरिया इंचार्ज जगबीर (AFM) ने इस घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में दी। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रांसफार्मर की बाड़ी H-पेले से नीचे गिरी हुई थी और करीब 50,153 रुपये का नुकसान हुआ है।

FIR दर्ज, जांच शुरू

मामले में एसडीओ सुनील कुमार गोहाना ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने का अनुरोध किया। इसके बाद थाना सदर गोहाना पुलिस ने धारा 136 EC Act के तहत दर्ज किया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं और HC राजेंद्र मामले को लेकर जांच कर रहे हैं। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *