मुख्य बातें

बेलदौर में सड़क पर बेहोश मिला युवक: आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, सड़क हादसे के शिकार की आशंका – Khagaria News

बेलदौर में सड़क पर बेहोश मिला युवक:  आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, सड़क हादसे के शिकार की आशंका – Khagaria News

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना निवासी एक किशोर शुक्रवार देर शाम रास्ते में बेहोशी की अवस्था में मिला। उसे तत्काल बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

.

जानकारी के अनुसार, किशोर दुर्गा मेला देखकर बेलदौर से लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क पर बेहोश पड़ा मिला। किसी अन्य युवक ने उसे उठाकर पीएचसी पहुंचाया।

किशोर की पहचान छोटी भरना निवासी मैनी मंडल के पुत्र अमरीश कुमार के रूप में हुई है। मैनी मंडल ने बताया कि उनका बेटा मेला देखने बेलदौर बाजार गया था।

उन्होंने आशंका जताई कि या तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी है या किसी ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे वह बेहोश हो गया। हालांकि, अमरीश कुमार ने घटना के संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *