मुख्य बातें

मारपीट के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल: जमुई में 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक पक्ष ने शिकायत कराई दर्ज – Jamui News

मारपीट के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल:  जमुई में 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक पक्ष ने शिकायत कराई दर्ज – Jamui News


जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पनौठ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि महिलाएं बीच-बचाव करने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने मामले की

.

यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। पहले पक्ष के पिंटू यादव और बबलू यादव का दूसरे पक्ष के भोपाली यादव और अर्जुन यादव से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

लाठी-डंडे से मारपीट कर रहे लोग।

ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वारदात

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी दौरान बबलू यादव नामक एक युवक हाथ में हथियार लेकर लोगों को डराने की कोशिश करता है। महिलाएं उसे रोकने का प्रयास करती हैं, लेकिन वह हथियार लहराना जारी रखता है। यह पूरा घटनाक्रम किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।

दूसरे पक्ष में थाने में कराई शिकायत दर्ज

घटना के बाद दूसरे पक्ष के भोपाली यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें वीडियो और आवेदन दोनों की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *