सोनीपत के सिविल हाॅस्पिटल में बच्ची को भर्ती करवाया गया है
सोनीपत में एक मंदिर के नजदीक झाड़ियों में एक दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। आशंका है कि जन्म के तुरंत बाद किसी व्यक्ति ने बच्ची को फेंक दिया। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और हेल्थ विभाग की टीम
.
कैसे मिली नवजात बच्ची
पुलिस को कंट्रोल रूम से डायल 112 पर सूचना मिली थी कि राई इंडस्ट्रियल एरिया में मंदिर के पास झाड़ियों में एक बच्ची पड़ी हुई है और रो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 के पुलिसकर्मी राजेश तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान हेल्थ विभाग को भी पुलिस ने सूचना दी। बच्ची को उठाकर तुरंत सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। पुलिसकर्मी राजेश के मुताबिक, ऐसा लगता है कि बच्ची का जन्म रात को हुआ और उसके तुरंत बाद ही जन्म देने वाली माँ ने या परिजनों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया, जिसके बाद फेंकने वाले फरार हो गए। बच्ची को प्राथमिक इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लाया गया। हेल्थ विभाग और पुलिस की कार्रवाई
हेल्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को प्राथमिक इलाज दिया और उसे सिविल अस्पताल सोनीपत के स्पेशल केयर सेंटर में भर्ती कराया। हेल्थ कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची को सांस लेने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन उसका इलाज चल रहे है। वहीं, पुलिस ने इस अमानवीय कृत्य को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस अब संबंधित एरिया में गर्भवती महिलाओं की डिटेल खंगाल रही है ताकि उस शख्स का पता लगाया जा सके जिसने नवजात को झाड़ियों में फेंका। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
