मुख्य बातें

अंबाला कैंट मंडी में फसल तुलाई हो रही कम: किसान नेताओं ने पहुंच सचिव को व्यवस्थाएं बनाने के लिए कहा – Ambala News

अंबाला कैंट मंडी में फसल तुलाई हो रही कम:  किसान नेताओं ने पहुंच सचिव को व्यवस्थाएं बनाने के लिए कहा – Ambala News


किसान नेता अंबाला कैंट की मोहड़ा मंडी में पहुंच कर कांटो को चेक किया।

अंबाला कैंट की नई अनाज मंडी में रविवार सुबह किसानों ने धान की फसल की तुलाई में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। किसानों ने बताया कि मंडी में लगे कांटे (वजन मशीनें) सही से काम नहीं कर रहे, जिससे उनकी फसल का वजन कम दिखाया जा रहा है।

.

इस बात की जानकारी मिलते ही किसान यूनियन के कुछ नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल कांटों की जांच करवाने और तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने की मांग की।

किसान यूनियन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचते हैं और मंडी कर्मियों से बातचीत करते हैं। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि फसल का वजन वास्तविक से कम दिखाया जा रहा है।

वजन रखकर कांटे को चेक करते किसान नेता

किसान नेता बोले- हम विरोध के लिए नहीं आए

किसान नेता देवदत्त ने कहा कि हम विरोध के लिए नहीं आए हैं, बल्कि सुधार के लिए आए हैं। हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसान को उसके पसीने की सही कीमत मिले। यदि कांटे ठीक नहीं होंगे तो फसल का सही भाव नहीं मिल पाएगा।

इस मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने बताया कि सुबह से तुलाई का काम चल रहा था, लेकिन कई बार वजन में असमानता देखने को मिली। किसानों ने कहा कि वे चाहते हैं कि मंडी प्रशासन पारदर्शिता बनाए रखे और हर कांटे की जांच जिला स्तर पर करवाई जाए।

मंडी सचिव ने कहा- दोबारा वेरिफिकेशन कराएंगे

मंडी सचिव राम कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को भरोसा दिलाया कि सभी कांटों की जांच तुरंत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। तुलाई में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।

फिलहाल मंडी प्रशासन ने कांटों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित कंपनी को मशीनों की सर्विसिंग के आदेश दे दिए गए हैं। किसानों ने भी उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में इस तरह की समस्या दोबारा नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *