मुख्य बातें

डेगाना-फुलेरा रेलखंड पर पुल निर्माण कार्य स्थगित: जोधपुर-जयपुर समेत 6 प्रभावित ट्रेनें अब तय समय पर चलेंगी – Jaipur News

डेगाना-फुलेरा रेलखंड पर पुल निर्माण कार्य स्थगित:  जोधपुर-जयपुर समेत 6 प्रभावित ट्रेनें अब तय समय पर चलेंगी – Jaipur News

जोधपुर मंडल के डेगाना-फुलेरा रेलखंड पर गच्छीपुरा और डेगाना स्टेशनों के बीच रेलवे फाटक नंबर 60 पर पुल (अंडरपास) बनाने का काम प्रस्तावित था। इस काम के लिए लिया जाने वाला ब्लॉक अब रद्द कर दिया गया है।

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया- यह ब्लॉक अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है। इसके चलते पहले जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया था या उन्हें रोका जाना था, वे अब अपने नियमित मार्ग और तय समय पर चलेंगी।

अब इन ट्रेनों का संचालन रहेगा सामान्य

1. जोधपुर-भोपाल ट्रेन (संख्या 14813) – यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2025 को जोधपुर से अपने तय मार्ग और समय पर चलेगी।

2. भोपाल-जोधपुर ट्रेन (संख्या 14814) – यह ट्रेन 5 अक्टूबर 2025 को भोपाल से अपने नियमित मार्ग और समय पर रवाना होगी।

3. वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन (संख्या 14863) – यह ट्रेन 5 अक्टूबर 2025 को वाराणसी सिटी से अपने निर्धारित रूट और समय के अनुसार चलेगी।

4. सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन (संख्या 19720) – यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2025 को सूरतगढ़ से अपने तय रूट और समय पर प्रस्थान करेगी।

5. दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन (संख्या 14087) – यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2025 को दिल्ली से अपने नियमित मार्ग और समय पर चलेगी।

6. जोधपुर-जयपुर ट्रेन (संख्या 22978) – यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2025 को जोधपुर से अपने तय मार्ग और समय के अनुसार संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *