मुख्य बातें

होशियारपुर में महिला तस्कर के घर चला बुलडोजर: ​​​​​​​वक्फ बोर्ड की 14 मरला जमीन पर बनी थी बिल्डिंग, तस्करी के 11 मामले दर्ज – Jalandhar News

होशियारपुर में महिला तस्कर के घर चला बुलडोजर:  ​​​​​​​वक्फ बोर्ड की 14 मरला जमीन पर बनी थी बिल्डिंग, तस्करी के 11 मामले दर्ज – Jalandhar News


टांडा उड़मुड़ में नशा तस्कर सर्बजीत कौर की अवैध इमारत को जेसीबी से गिरवाती पुलिस।

पंजाब के जालंधर के पास होशियारपुर स्थित टांडा उड़मुड़ एरिया में पुलिस ने एक बड़ी महिला तस्कर की प्रापर्टी पर जेसीबी चलाई है। एसएसपी संदीप कुमार और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के सामने इमारत को गिराया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई दोपहर 2 बजे के करीब की। पुल

.

एसएसपी संदीप कुमार ने कहा कि ये प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड की है। वक्फ बोर्ड ने इस पर कब्जा लेने के लिए केस जीत रखा है, लेकिन नशा तस्कर के डर के कारण यहां कब्जा नहीं लिया जा रहा था। आज पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा दिलाया है। सर्बजीत कौर ने 14 मरले की करीब इस जमीन पर बिल्डिंग बना रखी थी।

टांडा की चंडीगढ़ कालोनी में कार्रवाई करने के लिए पहुंची पंजाब पुलिस।

क्रिमनल के छिपने का ठिकाना बनी थी इमारत एसएसपी ने कहा कि गिराई गई ये बिल्डिंग गैरकानूनी बनी थी। ये क्रिमिनल के छिपने का ठिकाना बन चुकी थी। तस्कर सर्बजीत कौर इस समय जेल में है, लेकिन उसकी गैरमौजूदगी में भी यहां कोई इल्लीगल काम न हो इसके लिए इस इमारत को गिरा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि न केवल सर्बजीत कौर बल्कि इस तरह की अन्य 11 प्रॉपर्टीज को पहले भी डिमॉलिश किया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी की जो भी कोई तस्करी में इन्वॉल्व होगा, उसकी प्रापर्टी का यही हाल होगा।

चंडीगढ़ कालोनी में कर रखा था कब्जा, घर गांव डाला में एसएसपी संदीप कुमार के अनुसार नशा तस्कर सर्बजीत कौर टांडा के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली है। इसने वक्फ बोर्ड की जमीन पर धक्के से कब्जा कर रखा था। इस प्रापर्टी को लेने के लिए वक्फ बोर्ड ने कोर्ट केस किया था। इस संबंधी उन्होंने कोर्ट से केस जीत लिया था और कोर्ट ने 24 सितंबर 2025 को जमीन पर बनी अवैध इमारत को गिराने का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि यहां सर्बजीत कौर ने कब्जे की नीयत से बिल्डिंग बनाई थी। उसका घर गांव डाला में है।

मामले की जानकारी देते एसएसपी संदीप कुमार।

मामले की जानकारी देते एसएसपी संदीप कुमार।

इन मामलों में सजा काट रही है सर्बजीत कौर पुलिस के अनुसार सर्बजीत कौर से नशीली गोलियां, हेरोइन और अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया था । 160 नशीली गोलियां मिलने के माले में उसके खिलाफ FIR 154 (2019) दर्ज की गई थी। इस मामले में उसे 13 मई 2025 को सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 15 ग्राम हेरोइन मिलने के माले में FIR 192 (2020) में दर्ज हुई। इस केस में भी उसे सजा सुनाई जा चुकी है। दोनों मामलों में वह जेल में है। अभी उसके खिलाफ 407 नशीली गोलियां मिलने के केस में FIR 302 (2020) में दर्ज हुई है, इस मामले की भी कार्ट में सुनवाई चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *