मुख्य बातें

चंडीगढ़ में 500 लड़कियों को मिलेगा फ्री ब्यूटी कोर्स: समाजसेवी डॉक्टर देंगी बाढ़ प्रभावित की सहायता, जिला प्रशासन को भेजी जानकारी – Chandigarh News

चंडीगढ़ में 500 लड़कियों को मिलेगा फ्री ब्यूटी कोर्स:  समाजसेवी डॉक्टर देंगी बाढ़ प्रभावित की सहायता, जिला प्रशासन को भेजी जानकारी – Chandigarh News

समाज सेविका डॉक्टर पूजा चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए।

पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी डॉ. पूजा सिंह एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई हैं। उन्होंने 500 बाढ़ प्रभावित लड़कियों के लिए ढाई करोड़ मूल्य का नि:शुल्क स्किल-बेस्ड ब्यूटी कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत ह

.

डॉ. पूजा सिंह पेशे से एक समाजसेविका हैं। उन्होंने ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, जिनका जीवन हाल की बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

घर उजड़े हैं, लेकिन सपने नहीं

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में मीडिया से बात करते हुए पूजा सिंह ने बताया कि “बाढ़ ने घर उजड़े हैं, लेकिन सपने नहीं। हम चाहते हैं कि हर लड़की अपनी पहचान खुद बनाए। यह योजना उसी हौसले की शुरुआत है।” उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को ईमेल के ज़रिए इस अभियान की जानकारी भेज दी है, ताकि जरूरतमंद लड़कियों की सूची तैयार की जा सके।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री अमन अरोड़ा को भी इस योजना के बारे में सूचित किया है। जल्द ही वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने को लेकर चर्चा करेंगी।

कोर्स नहीं, जीवन को दिशा देने लगे

इस मौके पर ईशान सिंह ने कहा कि “यह सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का मार्ग है। हम चाहते हैं कि आज की चोट कल की ताकत बने। यह मुहिम सिर्फ मदद नहीं, बल्कि यह संदेश है कि चाहे बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया हो, लेकिन हिम्मत और उम्मीद कभी नहीं डूबती।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *