श्याम किशोर | बैतौरा (सलोन), रायबरेली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक- गगन अग्रहरि।
रायबरेली जिले के डीह क्षेत्र में नीलगाय से बाइक टकराने के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। निगोही निवासी गगन अग्रहरि सोमवार रात घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए थे।
गगन अग्रहरि (पुत्र देवी प्रसाद) नसीराबाद में द्वारिका धरकार की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे वे बाइक से अपने घर निगोही लौट रहे थे। निगोही गांव के पास स्थित मुर्गी फर्म के समीप उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गगन अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
