मुख्य बातें

हिमाचल में बर्फबारी से चंडीगढ़ में सर्दी का एहसास: सुखना लेक पर गर्म कपड़ों में नजर आए लोग, तापमान 9 डिग्री तक कम हुआ – Chandigarh News

हिमाचल में बर्फबारी से चंडीगढ़ में सर्दी का एहसास:  सुखना लेक पर गर्म कपड़ों में नजर आए लोग, तापमान 9 डिग्री तक कम हुआ – Chandigarh News


हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर ट्राई सिटी चंडीगढ़ और आस-पास दिखने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज (7 अक्टूबर) भी चंडीगढ़ समेत आस-पास के एरिया में बारिश हो रही है। इसके साथ ही सुखना लेक पर भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

.

सोमवार को हुई बारिश के बाद आज सुबह ही मौसम में ठंडक देखने को मिली है। तापमान आम के मुकाबले 9 डिग्री तक कम हुआ है। जिस वजह से लोग सुबह से ही गर्म कपड़े पहने हुए दिखे हैं। मौसम में ठंडक की वजह से लोगों ने अपने गर्म कपड़े अभी से निकाल लिए हैं। अनुमान है कि इस बार की दीपावली पर मौसम पहले से ठंडा होगा।

चंडीगढ सुखना लेक पर मौसम इंज्वाय करते लोग।

मौसम विभाग का अनुमान कल मौसम साफ रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तीन दिन तक बारिश का अलर्ट था। ताजा जानकारी के अनुसार कल यानि बुधवार से मौसम साफ होगा। मगर मौसम में ठंडक महसूस की जाएगी। अगर हिमाचल प्रदेश में इसी तरह से बर्फ पड़ती है तो तापमान में कमी होगी और ठंडा का एहसास और बढ़ेगा।

चौबीस घंटे में हुई 40 एमएम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ और आसपास के एरिया में पिछले चौबीस घंटे में 40 एम एम बारिश हुई है। उनका कहना है कि आज यानि बुधवार (7 अक्तूबर) को कम से कम तापमान 20 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। जबकि पहले कम से कम तापमान 30 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तक भी आंका गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *