मुख्य बातें

बालू माफिया अंधेरे में कर रहे बालू का उठाव – Lohardaga News

बालू माफिया अंधेरे में कर रहे बालू का उठाव – Lohardaga News

लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रशासन की कार्रवाई तो जारी है, परंतु प्रशासन से दो कदम आगे चलते हुए बालू के अवैध माफिया अब सीमावर्ती इलाकों से रात के अंधेरे में बालू का उठाव करते हैं। जिससे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का खतरा भी कम हो जाता है और वह आरा

.

लोहरदगा|लोहरदगा, पूर्णिया (बिहार) स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान में आयोजित 36वां क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह 2025 में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के छात्र कमलेश उरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता बिहार एवं झारखंड के चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के बीच हुई, जिसमें कमलेश ने अपनी मेहनत, दृढ़ निश्चय और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर 6.08 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर निर्णायकों को प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तथा गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने कमलेश की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने शारीरिक आचार्य जोधन सिंह एवं कमलेश को बधाई देते हुए कहा यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। कमलेश ने अपनी लगन और मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।विद्यालय परिवार के आचार्यगण, दीदीजी और सहपाठियों ने भी कमलेश को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी। भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिले में विभिन्न नदी का बालू घाट की नीलामी नहीं होने से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्य योजना का कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बालू घाट की नीलामी वर्षों से रुकी हुई है, जिसके कारण बालू की सप्लाई और कंस्ट्रक्शन सहित अन्य कार्यों के लिए काफी परेशानी हो रही है। बीच में इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। जो रद्द कर दी गई है। जिले में बालू को लेकर बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। जिला प्रशासन की शिथिलता कहें या लापरवाही इसके बीच विकास कार्य के साथ साथ लोगों का निजी कार्य भी पीस रहा है। कंस्ट्रक्शन का सभी कार्य बालू के अभाव में बंद पड़ा है या अत्यधिक मूल्य देकर बालू खरीदा जा रहा है। अवैध रूप से अभी बालू का उठाव जारी है। रात के अंधेरे में बालू माफिया बालू का उठाव कर रांची भेजने का काम कर रहे हैं। आपराधिक तत्वों का गिरोह बालू के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। लोहरदगा और गुमला जिले के सीमावर्ती सेन्हा थाना क्षेत्र से सटे हुए कोयल नदी से बालू का अवैध उठाव कर हाइवा की मदद से रांची जिले में भेजा जा रहा है। बालू की कीमत 2500 से 3 हजार रुपया प्रति ट्रैक्टर हो गया है। लोहरदगा जिले के मनहों, कैमो आदि इलाके से भी रात के अंधेरे में बालू का उठाव हो रहा है। बालू के अवैध स्टॉक को लेकर भी प्रशासन की कार्रवाई तेज हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *